अभ्यर्थियों को लगा बड़ा झटका, मप्र में B.ed एडमिशन के नियमों में बदलाव, अब इन्हें नहीं मिलेगा दाखिला

MP B.Ed Admission New Rule : मध्य प्रदेश में B.eD एडमिशन के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। मध्य प्रदेश के भोज यूनिवर्सिटी में प्रवेश के नियम बदल गए हैं। नियमों में बदलाव होने से अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है।मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-28 के लिए बीएड और डीएलएड (पूर्ण एवं दूरस्थ शिक्षा) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
भोज यूनिवर्सिटी ने b.ed एडमिशन के नियम बदले
नए नियम के अंतर्गत 2 साल का बीएड वही अभ्यर्थी कर पाएंगे जिसने ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड, BTI या कोई अन्य मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट कोर्स किया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के द्वारा इसी शर्त पर b.ed एडमिशन की मान्यता दोबारा दी गई है। अब ग्रेजुएशन के बाद B.Ed में एडमिशन लेने का रास्ता बंद हो गया है जिसके वजह से लाखों स्टूडेंट्स को झटका लगा है।
इन लोगों का नहीं होगा एडमिशन (MP B.Ed Admission New Rule )
नए नियम के लागू होने के बाद अब B.Ed का फॉर्म जमा नहीं हो पा रहा है। के लिए स्नातक या स्नाकोत्तर में 50% अंक होना जरूरी है वही इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के अभ्यर्थियों के पास 55% अंक होना जरूरी है। इसके बिना एडमिशन नहीं लिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो रही है और 6 जून तक ऑनलाइन केदो पर एडमिशन लिया जाएगा। फीस की बात करें तो इस बार 30000 से लेकर ₹50000 तक फीस रखा गया है। अगर आपको एडमिशन लेना है तो नए नियमों का पालन करना होगा।
अगर आपको मध्य प्रदेश के भोज यूनिवर्सिटी में B.Ed में एडमिशन लेना है तो आपको नए नियमों का पालन करना होगा। आपने अगर पहले डीएलएड किया है तभी आपका एडमिशन B.Ed में हो पाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिशन नहीं होगा।


















































