मध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनें ध्यान दें! इस दिन आ सकती है 36वीं किस्त, इन बहनों को नहीं मिलेगा पैसा

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि दी जाती है. अभी तक महिलाओं को 35 किस्त मिल चुकी है और अब राज्य की महिलाएं बेसब्री से 36वीं किस्त का इंतजार कर रही है.

36वीं किस्त पर बड़ा अपडेट

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त को लेकर बाद अपडेट सामने आया है.मई के महीने में महिलाओं को किस्त की राशि मिलने वाली है जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है. तो आईए जानते हैं 36वीं किस्त के ₹1500 कब तक आएंगे अकाउंट में….

बता दे पहले 1250 रुपए मिलते थे लेकिन अब राशि को बड़ा कर ₹1500 कर दिया गया है. इस बार राज्य के 1.25 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. डीबीटी के माध्यम से राशि डायरेक्ट अकाउंट में भेजी जाएगी.

कब तक जारी हो सकती है राशि

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त 10 से 15 मई के बीच लाडली बहनों के अकाउंट में भेज दिया जाएगा. हलाकी अभी इस पर किसी भी तरह का ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया. योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक खाते का आधार से जुदा होना और डीबीटी एक्टिव होना बहुत जरूरी है.

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

कई महिलाओं ने सरकार के बार-बार कहने के बाद भी ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है. केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण कई महिलाओं के खाते में पैसे नहीं भेजे जाएंगे. अगर आपको पैसे चाहिए तो जल्द से जल्द ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button