मध्यप्रदेश

MP ka Mausam: मप्र के इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, होगी तेज ओलावृष्टि, IMD ने जारी की चेतावनी

MP ka Mausam: मध्यप्रदेश में आज फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में तीन चक्रवर्ती सरकुलेशन बना है जिसके कारण राज्य के 15 जिलों में आज तूफानी बारिश होगी। भोपाल इंदौर और जबलपुर में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 10 अप्रैल तक राज्य में बारिश होगी इसके बाद भीषण गर्मी की शुरुआत होगी।

10 अप्रैल के बाद तापमान में होगी बढ़ोतरी

10 अप्रैल के बाद तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है। गुरुवार को शहडोल मंडल और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

11 अप्रैल को राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होगा, जिससे राज्य में 11 तारीख को हल्की बारिश होगी। बीते दिन राज्य के 15 जिलों में भारी बारिश हुई है वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है।

आज मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया,भिंड, मुरैना, सिंगरौली, मऊगंज, सतना,अनूपपुर, शहडोल, उमरिया,डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला,बालाघाट, दमोह,सागर,छतरपुर आदि जिलों में तेजी से मौसम बदलेगा और तूफानी बारिश होगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button