बड़ी खबर: मप्र के इस जिले के 140 स्कूल हमेशा के लिए हों जाएंगे बंद, जानिए क्या है कारण

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्वालियर जिले के काम छात्र वाले सरकारी स्कूलों को बंद किया जा सकता है। जिन स्कूलों में 20 से कम विद्यार्थियों का एडमिशन हुआ है उन्हें नजदीकी स्कूलों में विलय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ऐसे में जिले के 140 से अधिक सरकारी स्कूलों की सूची जारी की गई है, जिसे बंद किया जा सकता है।
सूची जारी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जारी की गई सूची में यह भी लिखा गया है कि डेढ़ किलोमीटर के आसपास जो स्कूल है वहां बच्चों को पढ़ने भेजा जाए। इस संबंध में ब्लॉक स्तर पर सर्वे और सत्यापन का रिपोर्ट भी भेज दिया गया है।
जिले के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बाहरी कमी है। 50 से अधिक ऐसे स्कूल है जहां एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चलाया जा रहा है ऐसे में स्कूलों को मर्ज कर दिया जाएगा तो शिक्षकों की कमी भी दूर हो जाएगी।
जिगनिया गांव के प्राथमिक स्कूल में पिछले तीन साल से एक भी छात्रों का एडमिशन नहीं हुआ है और स्कूल खाली पड़ा है इसके साथ ही यहां कोई शिक्षक भी नहीं है। डबरा ब्लॉक में 313 माध्यमिक स्तर के स्कूल है, जिसमें से 42 स्कूल ऐसे हैं जहां 3 साल से छात्रों की संख्या 20 से कम है और 23 स्कूलों में तो 10 से कम छात्र पढ़ रहे हैं ऐसे में इन सभी स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा।


















































