मप्र में तपती गर्मी के बीच राहत भरी खबर! आज रात से बदलेगा मौसम, कई दिनों में आंधी बारिश का Alert

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में दिन पर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जिसकी वजह से अब लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। भयंकर गर्मी के वजह से राज्य के कई जिलों के स्कूल बंद हो चुके हैं।
आज 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी
आज राज्य के 12 से अधिक जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को मंदसौर में हल्की बारिश हुई हालांकि बारिश होने से गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र और आठवीं तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया है वही 9 से 12 तक का स्कूल 7:30 से 12:00 तक चलेगा।
आज मौसम वैज्ञानिको ने ग्वालियर मुरैना भिंड दतिया और उज्जैन में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वही चंबल और बुंदेलखंड में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। आज टीकमगढ़,छतरपुर, पन्ना, सतना,रीवा, मऊगंज,उमरिया,डिंडोरी,मंडला,नीमच,मंदसौर,रतलाम,उज्जैन, झाबुआ, धार सहित कई जिलों में भयंकर अलर्ट किया है।
आज रात से बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश में आज रात से मौसम बदलेगा और एक नया सिस्टम एक्टिव होगा। 27 से 29 अप्रैल के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होगी। आज रात से शिवपुरी विदिशा भिंड सागर छिंदवाड़ा और होशंगाबाद में भारी बारिश होगी। तूफानी हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
2 डिग्री सेल्सियस तक काम होगा तापमान
राज्य में बारिश होने से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान में गिरावट होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।

























