मप्र में बदला मौसम! कई जिलों में बूंदाबांदी शुरू, 3 दिनों तक इन जिलों में होगी बारिश

Madhya Pradesh ka Mausam: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट हुआ है। हालांकि राज्य के कई जिलों में अभी भी तापमान काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। तापमान में होने वाली लगातार बढ़ोतरी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है।
इन जिलों में तीन दिनों तक होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश के रतलाम, सतना, बैतूल होशंगाबाद इंदौर भोपाल सागर नीमच सहित कई जिलों में झमाझम बारिश होने वाली है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है वही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
तीन दिनों तक बदल रहेगा मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। धूल भरी बंदी चलेगी वहीं हल्की बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि 30 तारीख से मौसम साफ होने लगेगा और एक बार फिर से तापमान चढ़ने लगेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से अगले तीन दिन प्रदेश में आंधी-गरज के साथ बारिश का दौर चल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई संभागों में बादल सक्रिय रहेंगे और तापमान में हल्की गिरावट संभव है। 28-29 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।



















































