School Timing Changed: बढ़ती गर्मी के वजह से मप्र के इन जिलों में बदला स्कूल का टाइमिंग, देखें नया टाइमिंग

School Timing Changed: मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। लगातार बढ़ती गर्मी के वजह से अब मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों का टाइमिंग बदल गया है। हरदा और अशोकनगर में स्कूलों का टाइम जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा बदल दिया गया है।
हरदा के जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि जिले की सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक का समय बदल गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी किए गए नए आदेश के अनुसार अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 तक चलेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
स्कूलों का टाइमिंग बदला है लेकिन परीक्षाएं निर्धारित समय से ही ली जाएगी। जो स्कूलों का टाइमिंग 7:30 से था उनके टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
शिक्षकों के लिए भी बदल टाइमिंग
शिक्षकों और स्टाफ के लिए भी टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब शिक्षकों और स्टाफ को सुबह 7:00 से दोपहर 1:00 तक स्कूलों में रहना होगा। बढ़ती गर्मी के वजह से यह बड़ा फैसला लिया गया है। गर्मी के वजह से बच्चों के सेहत पर असर होने लगा था जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।


























