मध्यप्रदेश

Patrol-Diesel Rate Hike: मप्र में 115 रुपए प्रति लीटर से उपर पहुंचे पेट्रोल के दाम, 1 महीने में चौथी बार बढ़ी कीमतें

Patrol-Diesel Rate: देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों ने लोगों के जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लगातार पढ़ रही थी की कीमतों से अब महंगाई की मार भी आमजन को झेलनी पड़ रही है। मप्र प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें आज हुई बढ़ोतरी के बाद लगभग 116 रुपए प्रति लीटर के पास पहुंच गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 114.65 रुपए पहुंच गए हैं। वहीं उज्जैन शहर में 1 लीटर पेट्रोल 115.03 रुपए में मिल रहा है।

डीजल आज हुआ 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा

पेट्रोल के साथ-साथ आज तेल कंपनियों द्वारा डीजल के दाम भी बढ़ाए गए हैं। डीजल की कीमतों में पेट्रोल की तुलना में 10 पैसे अधिक की बढ़ोतरी की गई है। आज तेल कंपनियों द्वारा की गई 2.71 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से की गई बढ़ोतरी के बाद मप्र में डीजल 100 प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गई है। तेल कंपनियों द्वारा की गई बढ़ोतरी के बाद आज प्रदेश की राजधानी भोपाल में डीजल की कीमतें 99.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं उज्जैन शहर में 1 लीटर डीजल 100.11 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

मई महीने में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

मध्य प्रदेश सहित देश की विभिन्न राज्यों में तेल कंपनियों द्वारा मई महीने में चौथी बार पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ोतरी की गई है। पहली बार 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। जिसके बाद बीते 11 दिनों में तेल की कीमतें 8 महंगी हो गई हैं। तेल कंपनियों द्वारा इस महीने 15 मई 2026 को पहली बार तकरीबन 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद 19 मई 2026 को दूसरी बार तेल के दाम तकरीबन 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए। वहीं 23 मई 2026 को तीसरी बार पेट्रोल डीजल के दाम 87 पैसे और 91 पैसे प्रति लीटर और आज 25 मई 2026 को चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम तकरीबन 3-3 रुपए बढ़ाए गए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button