मंदसौर

मंदसौर में 14 दिन से बारिश नहीं, गर्मी बढ़ी:इस बार 13.4% कम बारिश, गांधीसागर का जलस्तर भी 9 फीट नीचे

अगले पांच दिनों में दिन का तापमान 33 से 34॰ के आसपास रह सकता है।  - Dainik Bhaskar

मंदसौर में मानसून थमने से गर्मी बढ़ गई है। 19 सितंबर के बाद से जिले में 14 दिन से बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब विदाई की ओर है और आगे बारिश की संभावना कम है।

भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जून से 1 अक्टूबर तक 750.8 मिमी (29.56 इंच) बारिश दर्ज हुई। यह पिछले साल की 867 मिमी (34.13 इंच) से 116.2 मिमी (13.4%) कम है। जिले की औसत बारिश 826.5 मिमी है, इस बार यह आंकड़ा 75.7 मिमी कम रहा। 2 अक्टूबर को कहीं बारिश नहीं हुई।

जिले में बारिश के आंकड़ों में बड़ा अंतर दिखा। माल्हारगढ़ में सबसे ज्यादा 919 मिमी बारिश हुई, जबकि संजीत में सबसे कम 516 मिमी दर्ज की गई। भानपुरा में पिछले साल से आधी से भी कम बारिश हुई। गरोठ और माल्हारगढ़ में पिछले साल से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

2 से 5 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

2 से 5 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

बारिश के बाद मौसमी बीमारी के मरीज बढ़े मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल फीवर, गले में संक्रमण, दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।

जिला अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. आकाश चौधरी ने बताया कि मौसम बदलने के साथ संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल फीवर और गले के संक्रमण के मरीज सामने आ रहे हैं। दस्त और पेट दर्द की शिकायत वाले मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

उन्होंने लोगों को साफ और सुरक्षित पानी पीने, ताजा भोजन करने, मच्छरों से बचाव करने और मौसम के अनुसार कपड़े पहनने की सलाह दी है। बुखार दो-तीन दिन तक बना रहे तो चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button