Ladli Behna Yojana: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन लाडली बहनों के खाते में आएगी 36वीं किस्त, सामने आई बड़ी जानकारी

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत हर महीने महिलाओं के खाते में ₹1500 की राशि भेजी जाती है। महिलाओं के खाते में 36वीं किस्त की ₹1500 की राशि जल्द आने वाली है। सरकार के द्वारा हर महीने लाडली बहनों के खाते में योजना की राशि भेजी जाती है।
इस दिन आ सकती है लाडली बहन योजना की 36वीं किस्त
10 तारीख को आमतौर पर लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर की जाती है लेकिन इस बार 10 तारीख को रविवार पड़ रहा है ऐसे में 11 से 15 तारीख के बीच योजना की राशि जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है। हमको बता दे मध्य प्रदेश में एक करोड़ 29 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलता है।
कैसे चेक करें योजना की राशि
सबसे पहले आपको स्टेटस चेक करने के लिए लाडली बहना योजना की ऑफिशल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज ओपन करने के बाद आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको आवेदन संख्या और अपने सदस्य की समग्र आईडी इंटर करके कैप्चा कोड डालना होगा।
इसके बाद आपको ओटीपी डालना होगा।
ओटीपी डालने के बाद आपको इंस्टॉलमेंट पेमेंट का स्टेटस आसानी से दिख जाएगा।
केवाईसी नहीं करने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगी योजना की राशि
जिन महिलाओं ने केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त की राशि नहीं दी जाएगी। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाली महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिलेगी।
















































