मध्यप्रदेश

MP News: एक साथ जली 16 चिताएं, दहल गया पूरा इलाका, बिलख पड़े परिजन

MP News: मध्य प्रदेश के धार में बुधवार की रात पिकअप हादसे में 16 लोगों की ऑन स्पॉट मौत हो गई। इनमें से नया पुरा के नौ लोग, सेमलीपुरा के पांच लोग और रामपुर के चार लोगों की मौत हो गई। सभी का अंतिम संस्कार गुरुवार की सुबह किया गया जिनमें से चार महिलाओं को एक ही चिता पर लेटाकर अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

अपनों को खोने वाले परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोई पत्नी की तस्वीर हाथ में लेकर बैठा है तो कोई कपड़ों को एक तक देख रहा है जिसे देखकर रिश्तेदारों और गांव वालों की आंखें भी नम हो गई।

अब बता दे बुधवार की रात करीब 8:30 बजे 46 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया और वहां तीन चार बार खाई में पलटा। फिर तर्क के रॉन्ग साइड जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। पढ़ने वालों में 6 बच्चे भी शामिल है। पिकअप की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे रही होगी।

हाई स्पीड रहने से हुई हादसा

इंदौर ग्रामीण डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार सुबह घटनास्थल का मैंने मुआयना किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण ओवर स्पीड लग रहा है इसके साथ रोड इंजीनियरिंग और नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया की गलती भी सामने आई है। यहां पर ना तो टर्न पर साइन बोर्ड लगाया गया है और ना ही स्टॉप सिगनल। हादसे का यह भी कारण है।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की तरफ से मुआवजा का ऐलान किया गया है। इस हृदय विदारक घटना ने लोगों के दिल को दहला दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button