मध्यप्रदेश

MP News: बागेश्वर धाम जा रही बस में लगी भयानक आग, खिड़की से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

MP News: एमपी के ग्वालियर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एमपी से बागेश्वर धाम जा रही बस में भयंकर आग लग गई। बस में जब आग लगी उस समय बस में कई यात्री सवार थे हालांकि जब आग की लपटे उठने लगी तो यात्री खिड़की से कूद कूद कर भागने लगे। बस में आग लगने की वजह से स्थानीय लोगों ने वहां भीड़ लगा दिया हालांकि बस में मौजूद सभी यात्री खिड़की से कूद कर भाग गए।

घटना सुबह 6:10 पर घटी। ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के सामने जयपुर से बागेश्वर धाम जा रही एक बस में काफी आग लग गई। उसे समय बस में काफी सवारी मौजूद थे और जब बस में धुआं भर गया आज की लपेट उठने लगी तब यात्री खिड़की से कूद -कूद कर भागने लगे। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि जब बस पूरी तरह से जल रही थी तब यात्री अपनी जान बचाने के लिए खिड़की से कूद रहे थे।

स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पा ली। पुलिस का कहना है कि तकनीकी खराबी या शार्ट सर्किट के वजह से बस में आग लगी है हालांकि पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

बस जयपुर से बागेश्वर धाम जाने के लिए निकली थी तभी बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने जैसे तैसे अपनी जान बचा ली हालांकि पुलिस कारण का पता लग रही है कि बस में आखिर आग क्यों लगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button