मध्यप्रदेश

Mp News : दुबई की तरह चकाचक होगा एमपी का यह शहर, एक हजार करोड़ से बनेगी मुख्य सड़कें, फ्लाईओवर, आरओबी

एमपी सरकार ने सिंहस्थ 2028 को लेकर शहरों को दुबई की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है। सिंहस्थ 2028 को लेकर आइडीए ने तैयारियां की है। सिंहस्थ के लिए एक हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों को तय समय पर पूरा करने का लक्ष्य है।

फोकस अधूरी मेजर रोड को पूरा करने पर है। फ्लाईओवर व आरओबी का काम भी चल रहा है। आइडीए ने नए साल के बजट में सिंहस्थ के लिए प्रावधान किए हैं।

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और आइडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े के मुताबिक, अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के साथ नए काम भी हाथ में ले रहे है। इन्हें सिंहस्थ से पहले पूरा कर दिया जाएगा। आइडीए का ध्यान मेजर रोड पर है, ताकि शहर के बाहर से ही भारी वाहन गंतव्य पर पहुंच जाएं।

कुछ प्रोजेक्ट के सिंहस्थ तक पूरे होने पर संशय है। उधर, एमआर-11 और एमआर-12 सड़कों का काम वर्षों से चल रहा है। एमआर-12 में बाधक बड़ी बस्ती को शिफ्ट करने में ज्यादा समय लग रहा है। एमआर-11 के जल्द पूरा होने के आसार है।

सिंहस्थ के पहले ही आइएसबीटी कुमेड़ी को शुरू करने से बस परिवहन की बड़ी दिक्कत खत्म हो जाएगी। इस पर 101 करोड़ खर्च हुए है। एजेंसी को सौंपते ही बस स्टैंड एक-डेढ़ महीने में शुरू हो जाएगा। सरकार की परिवहन कंपनी भी यहां से बसों का संचालन कर सकती है।

इतने प्रोजेक्ट पर काम

लवकुश चौराहे के डबल डेकर ब्रिज पर करीब 175 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सीमेंटेड सड़क बनाने में भी करीब 15 करोड़ खर्च होंगे। दो महीने में इसे पूरा करने की तैयारी है।

एमआर-10 के 4 लेन ब्रिज को 8 लेन करने की तैयारी है। करीब 50 करोड़ में नया पुल बनना है। पायलिंग का काम शुरू हो गया है। सिंहस्थ से पहले ब्रिज शुरू करने का टारगेट है।

एमआर-12 पर कैलोद हाला के बीच रिवर ओवरब्रिज का काम किया जाएगा।

यहां ओवरब्रिज भी बनना है। 3 लेन पीडब्ल्यूडी तो 3 लेन आइडीए बनाएगा। काम शुरू हो गया है। दो साल में इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

गांधी नगर के पास प्रस्तावित सबसे बडे कन्वेंशन सेंटर का टेंडर जारी किया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 1800 करोड़ रुपए खर्च होना है। इसे आइडीए पीपीपी मॉडल पर बनाएगा।

टारगेट है कि सिंहस्थ के पहले कन्वेंशन सेंटर का पहले चरण का काम हो जाए। सिंहस्थ के दौरान यहां बड़े आयोजन होंगे। अन्य सुविधाएं दूसरे चरण में पूरी की जाएंगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button