मध्यप्रदेश

एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी का दिखने लगा आसान, होटल के खाने के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी

LPG cylinder price hike effect : कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी होने का सीधा असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। खाने का रेट लगातार बढ़ने लगा है। राज्य के तमाम शहरों में होटल में खाने के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

समोसा कचोरी पोहा सहित कई चीजों के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलने लगी है। जिन चीजों का रेट पहले ₹10 था उसका रेट बढ़ के ₹20 हो गया है। समोसा का रेट ₹20 था जो बाढ़ के ₹25 हो गया है।

समोसे-कचोरी हुई महंगी

इंदौर के लोकल होटल संचालकों ने बताया कि पहले 18 रुपए में समोसा कचोरी मिलता था लेकिन अब इसका रेट ₹20 से अधिक हो गया है। कई जगहों पर तो समोसा का रेट बढ़ाकर 25 से 28 रुपए हो चुका है।

होटल में खाने के थाली के रेट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखनी है। होटल संचालको कहना है कि गैस सिलेंडर के रेट में लगातार होने वाली बढ़ोतरी के वजह से खाने के रेट में बढ़ोतरी की जा रही है।

गैस सिलेंडर के रेट में ₹1000 की हुई थी बढ़ोतरी

आपको बता दे की गैस सिलेंडर के रेट में सीधे ₹1000 की बढ़ोतरी देखने को मिली थी जिसके बाद होटल संचालकों के द्वारा खाने के कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। होटल मालिकों का कहना है कि अगर खाने का रेट नहीं बढ़ेगा तो उन्हें काफी घाटा होगा।

Related Articles

Back to top button