ट्रेन में आपकी सीट पर बैठ गया कोई और? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत मिलेगी सीट

Indian Railway Rules: हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है यही वजह है कि बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं।
ट्रेन में सफर के दौरान कई बार लड़ाई झगड़ा भी देखने को मिलता है और ज्यादातर लड़ाई सीट को लेकर होती है। कई बार ऐसा होता है हमारी सीट पर कोई और कब्जा कर लेता है और जब हम बोलते हैं हमारी सीट छोड़ दीजिए तो सामने वाला लड़ाई करने लगता है।
अगर आपकी सीट पर भी किसी और ने कब्जा कर लिया है तो आपको लड़ाई झगड़ा करने की बिलकुल जरुरत नहीं है। इसके लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर दिया है इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते ही आपकी सीट आपको वापस मिल जाएगी।
Dail 139 पर करें शिकायत
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि किसी भी यात्री के रिजर्व सीट या बर्थ पर कोई अवैध कब्जा करें, तो सबसे पहले उस ट्रेन के TTE को अपनी समस्या बतानी चाहिए और अगर वहां से कार्रवाई नहीं होती है तो तुरंत आपको 139 डायल करना चाहिए।
139 रेलवे का हेल्पलाइन नंबर है इस पर फोन करने से आपकी समस्या रेलवे के द्वारा दूर किया जाएगा। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपकी सीट आपको वापस मिल जाएगी।
‘रेलवे मदद’ पर Complain करें
इस तरह के मामले ट्रेनों में आते रहे हैं. ट्रैन के सेकेंड क्लास और स्लीपर से लेकर एसी क्लास में तक अनऑथराइज्ड पैसेंजर (Unauthorized Passenger) बैठे मिल जाते हैं। यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए रेलवे ने कई नियम बनाए हैं ऐसे में आपको रेलवे के सभी नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।


























