मात्र 7 घंटे में लखनऊ से भोपाल की दूरी होगी तय,5757 करोड़ की लागत से नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण

MP Roadways news : उत्तर प्रदेश के मध्य प्रदेश का सफर बेहद ही आसान होने वाला है। दोनों शहरों के बीच जल्द एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने वाला है। NHAI के द्वारा इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से लखनऊ और भोपाल के बीच की दूरी 14 घंटे की जगह 7 घंटे में तय हो जाएगी।
कितना आएगा खर्च
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत कानपुर से मध्य प्रदेश के सागर तक नया एक्सेस कंट्रोल ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस में बनने वाला है। इस प्रोजेक्ट में 5757 करोड रुपए खर्च होंगे।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दोनों राज्यों की राजधानी एक दूसरे से जुड़ जाएगी और कम समय में दोनों शहरों की बीच की दूरी तय हो जाएगी। NHAI के अधिकारियों के द्वारा एजेंसी फाइनल किया जा रहा है।
सफर को मिलेगी नई दिशा
आपको बता दे भोपाल से लखनऊ के बीच लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। लेकिन इसके बनने के बाद सफर आसान हो जाएगा। इसके बनने से कानपुर से लेकर एमपी के कई जिलों को नई दिशा मिलेगी।
इन जिलों का सफर हो जाएगा आसान
आपको बता दे कि एक्सप्रेसवे के बनने के बाद कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और महोबा जिलों को काफी फायदा मिलेगा। इससे UP और एमपी के बीच कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद मध्य प्रदेश के कई जिलों में सफर करना आसान हो जाएगा इसके साथ ही साथ उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी साथ-साथ दोनों शहरों के बीच व्यापार भी आसान हो जाएगा। जल्दी इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।


























