मध्यप्रदेश

अब शादी का कार्ड दिखाने पर नहीं मिलेगा सिलेंडर, बदल गया नियम, इस डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

MP new cylinder booking rule: मध्य प्रदेश में शादी सीजन को लेकर गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है। इसी बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर खाद्य विभाग के द्वारा बड़ा बदलाव किया गया है।

2 दिन पहले एक नया नियम बनाया गया था जिसके अनुसार शादी का कार्ड दिखाने पर कमर्शियल गैस सिलेंडर मिल रहा था लेकिन अब इस नियम को बदल दिया गया है। अब कैटर्स तो शादी के लिए बुक किया जाएगा उसी के आधार पर कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा।

पिछले ऑर्डर को निरस्त करते हुए नए नियम लागू कर दिया गया है। 2 दिन पहले सरकार ने शादी का कार्ड दिखाकर गैस सिलेंडर लेने का नियम लागू किया था लेकिन नए नियम के लागू होने के बाद भी सिलेंडर की काफी कमी देखने को मिल रही थी। इसके बाद गैस कंपनियों ने खाद्य विभाग के साथ मिलकर सिलेंडर की सुलह आपूर्ति के लिए संयुक्त नियम बनाया है।

अब कैटर्स के जरिए होगी कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग

नए नियम के अनुसार शादी समारोह के लिए व्यावसायिक सिलेंडर एजेंसी से कैटर्स द्वारा ही बुक किया जा सकता है। इसके लिए शादी समारोह के लिए कैटर्स की बुकिंग करने पर वह अपने कनेक्शन पर एजेंसी से सिलेंडर बुक कर पाएंगे। इसके बदले कैटर्स एजेंसियों को खाली गैस सिलेंडर देंगे।

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि अब शादी समारोह में भोजन के व्यवस्था में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर शादी के कार्ड के बजाय कैटर्स की प्रोग्राम बुकिंग की गारंटी पर मिलेगा। अब आयोजन करता की बजाय सिलेंडर कैटर्स के नाम से बुक होगा। इस नए नियम से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button