एमपी के धार में भयंकर सड़क हादसा, अभी तक 16 लोगों की मौत, PM-CM ने जताया शोक

Dhar horrific pickup accident मध्य प्रदेश के धार जिले में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हो गया। जिले के इंदौर अहमदाबाद हाईवे के तिरला बाईपास के पास बुधवार की देर रातें स्कॉर्पियो और पिकअप का जोरदार टक्कर हो गया। इसके बाद पिकअप पलट गया और उसमें 50 से अधिक मजदूर थे जिसमें से 16 लोगों की अभी तक मौत की पुष्टि हुई है हालांकि आंकड़े और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं क्योंकि कई मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
इस भयंकर सड़क हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हृदय बिरादर घटना को लेकर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मरने वालों को सहायता राशि देने का ऐलान भी किया है।
बीती रात हुआ हादसा
आपको बता दे कि यह हादसा चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बीती रात हुआ। मजदूरों से भरा एक पिकअप गाड़ी स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। गाडी में क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे और गाड़ी पलटने के बाद 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई हालांकि करने वालों की संख्या 16 से अधिक हो सकती है।
13 मजदूर गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है और 13 लोग गंभीर रूप से घायल है जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों का आंकड़ा अभी और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
धार जिला अस्पताल के डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि 35 लोग अस्पताल में आए हैं इनमें से कई लोगों की पहचान भी नहीं हो पाई है और 8 से 10 बच्चे भी शामिल है। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ के आधिकारिक एक हैंडल पर इस घटना को लेकर सूख जाते गया है और केंद्र सरकार की ओर से मृतकों को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री के द्वारा मरने वालों को चार-चार लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल को ₹100000 वही थोड़े गंभीर घायल लोगों को ₹50000 देने का ऐलान किया गया है।


















































