मध्यप्रदेश

Jabalpur Cruise Tragedy: जबलपुर क्रूज हादसे में 13 हुई मृतकों की संख्या, रेस्क्यू टीम को मिली दो और लाशें

Jabalpur Cruise Tragedy : मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसा हो गया था जिसमें मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रेस्क्यू टीम को 9 साल के बच्चे के साथ उसके चाचा कामराज का शव भी मिला है। 50 घंटे से राहत बचाव कार्य जारी है। अब सर्च ऑपरेशन का काम पूरा कर लिया गया है।

जबलपुर के ही आयुध निर्माणी खमरिया निवासी कामराज और 9 साल के मयूर्ण लापता हो गए थे। अब उनकी लाश से एनडीआरएफ की टीम को मिली है। दोनों की लाश नर्मदा नदी में मिली। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत होने के बाद परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

1 साल पहले ही कामराज ने जबलपुर की आयुध कारखाने में नौकरी ज्वाइन किया था और उनके 10 वर्षीय बड़ा बेटा जबलपुर के एक स्कूल में क्लास सिक्स में पढ़ाई करता है। गर्मी के छुट्टियों में कामराज के साथ ससुर और पूरा परिवार जबलपुर आया हुआ था।

तमिलनाडु के रहने वाले हैं कामराज

विशेष विमान से सभी की लाशें तमिलनाडु ले जाई जाएंगी। अयोध्या निर्माण खमरिया में कार्यरत कम राजा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तमिलनाडु से आए हुए थे और वह अपने परिजनों के साथ घूमने गए थे। उनका 10 साल का बेटा तो बच गया लेकिन वह नहीं बच पाए।

Related Articles

Back to top button