बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां, मप्र के दो जिलों के बीच बनेगा नया हाईस्पीड एक्सप्रेसवे

MP New high speed Expressway corridor: मध्य प्रदेश में सड़क व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है ताकि सफर के दौरान लोगों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। राज्य के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। लंबे समय से बाधित भोपाल इंदौर हाई स्पीड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है और इसके बनने से राज्य के दो बड़े शहरों के बीच की दूरी कम हो जाएगी।
एमपी के लिए होगा गेम चेंजर
यह एक्सप्रेस वे एक तरफ कनेक्टिविटी को मजबूती देगा वहीं दूसरी तरफ यह मध्य प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होगा। यह सिक्स लेन एक्सप्रेसवे बेहद शानदार होने वाला है। इसके बनने से यह शहरी ट्रैफिक को बाईपास कर देगा।
इन जिलों को होगा फायदा
फिलहाल भोपाल और इंदौर के बीच की दूरी 188 किलोमीटर है लेकिन इस हाई स्पीड कॉरिडोर के बनने से दोनों शहरों के बीच की दूरी 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। जो यात्रा अभी 4 घंटे में तय होता है इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद वह केवल 1.5 घंटे में तय हो गई।
एक्सप्रेसवे के बनने से रायसेन भोपाल सीहोर और देवास जिलों को फायदा होगा। यह कई महत्वपूर्ण कस्बे से होकर गुजरेगा और उन्हें पुलों के माध्यम से भी जोड़ेगा भोपाल इंदौर हाई स्पीड एक्सप्रेसवे भोपाल में वेस्टर्न रिंग रोड से शुरू होगा और इंदौर में MR-10 से जुड़ जाएगा।
यह टोटल सात जिलों को कवर करेगा। इसके बनने से प्रमुख शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव बेहद कम हो जाएगा। इसके बनने से सीहोर के पास स्थित कुबेरेश्वर धाम को काफी फायदा होगा क्योंकि हर साल सावन के महीने में बड़े पैमाने पर वक्त यहां पहुंचते हैं। सावन के महीने में काफी ट्रैफिक लगती है लेकिन इसके बनने के बाद ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। इस कॉरिडोर का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा किया जाएगा।


















































