मध्यप्रदेश

300 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू, अब चंद घंटे में तय होगी UP से MP की दूरी

MP Roadways news : एमपी के छतरपुर में 300 करोड़ की लागत से 57 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क के बनने के बाद एमपी से यूपी की दूरी बेहद कम समय में तय हो जाएगी।छतरपुर से बांदा जाने के लिए उबड़-खाबड़ वाली सड़क से होकर गुजरना पड़ता था, लेकिन अब यहां फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण में 300 करोड रुपए खर्च होने वाले है।

2027 तक पूरा हो जाएगा काम

PWD के अधिकारियों ने बताया कि साल 2027 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो सकता है हालांकि अगर किसी कारण से देरी होती है तो समय सीमा और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इस योजना के अंतर्गत छतरपुर जिले की सड़क बेहतर हो जाएगी और UP तक सफर बेहद आसान हो जाएगा।

बछौन से लेकर चंदला-सरबई-गौरिहार-चंद्रपुरा की लगभग 57 किमी की सड़क पर अलग-अलग साइट पर काम किया जा रहा है। पुरानी सड़क जहां संकरी थी वहां सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पहले सड़क टूटी फूटी होने के कारण यहां गाड़ी निकालने में दिक्कत आती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

वही पुराने ब्रिज को भी तोड़कर नए तरीके से बनाया जा रहा है। कई जगह जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सड़क और ब्रिज को नक़्शे के अनुसार तैयार किया जाएगा।


गौरिहार के आगे खड्डी नदी पर केल नदी पर जो ब्रिज बना है. अब वहां नई लोकेशन पर ब्रिज बनाया जा रहा है। यहां पहले से जो ब्रिज थी वह बेहद खतरनाक थी ऐसे में यहां नया ब्रिज बनाया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरंग की दिक्कत ना हो।

आपको बता दे कि इस सड़क के बनने के बाद सफर बेहद आसान हो जाएगा। यह सड़क बेहद शानदार होगा जिससे सफर करने में आसानी होगी। आपको बता दे कि किसानों को मुआवजा भी समय पर दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button