मप्र के इस जिले में महानगरों के तर्ज पर अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का होगा निर्माण, करोड़ों रुपए होंगे खर्च

MP News: मध्य प्रदेश के कटनी शहर के लोगों को जल्द बड़ा तोहफा मिलने वाला है। यहां महानगरों के तर्ज पर अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का निर्माण होने वाला है। साल 2017 में इसकी घोषणा हुई थी लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। पहले इसे परिवहन विभाग को सोपा गया था लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को नगर निगम के अधीन कर दिया गया है। 6 जुलाई को प्रशासन के द्वारा इसके लिए भूमि आवंटित की गई थी।
अंतर्राज्यीय बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया तो शुरू हो गई है लेकिन यहां प्रक्रिया बेहद ही स्वस्थ है। नगर निगम के द्वारा धीरे-धीरे बस स्टैंड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। हालांकि धीरे-धीरे बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले समय में बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।
एक साथ 350 बस हो पाएंगे खड़े
इस बस स्टैंड का निर्माण होने के बाद यहां एक साथ 300 से लेकर 350 बस तक खड़े हो पाएंगे। इससे शहर में बस परिवहन व्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी। वर्तमान में प्रियदर्शनी बस स्टैंड में एक दिन लगभग 220 बेसन का संचालन होता है। लेकिन यहां सुविधा नहीं है इसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत होता है।
नए बस स्टैंड में होगी तमाम तरह की सुविधाएं
नगर निगम के द्वारा तैयार किए जाने वाले इस नए बस स्टैंड को बिल्कुल आधुनिक बनाया जाएगा। यहां पर कई तरह की आधुनिक सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। आपको बता दे इसमें बेसन के लिए अलग से बस वे, बस डिपो, यात्रियों के लिए विशाल वेटिंग रूम और अन्य गाड़ियों के लिए पार्किंग शॉपिंग कंपलेक्स पानी पीने की व्यवस्था बिजली सड़क और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ध्यान रखते हुए यहां पर चार्जिंग की व्यवस्था भी होगी। सिर्फ यात्रियों के लिए नहीं बल्कि गाड़ियों के लिए भी यहां सुविधा किया जाएगा। पुराने बस स्टैंड ओके तुलना में यह बस स्टैंड काफी बड़ा होगा। उम्मीद है कि अब इस बस स्टैंड के काम में तेजी आएगी। इस बस स्टैंड का काम पूरा होने के बाद यात्रियों को सफल करने में काफी आसानी होगी।


















































