मध्यप्रदेश

अब ट्रेनों की बढ़ जाएगी रफ्तार, कटनी-बीना तीसरी रेल लाइन का काम हुआ पूरा

MP News: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राजधानी भोपाल से होकर गुजरने वाली ट्रेन अब लेट नहीं होगी। कटनी-बीना सेक्शन पर तीसरी लाइन परियोजना का काम बांदकपुर से घटेरा रेलखंड का काम पुरा हों गया है। तीसरी लाइन का काम पुरा होने से अब ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएंगी।

इस प्रोजेक्ट को 2016-17 में स्वीकृति मिली थी। 259.91 किलोमीटर की परियोजना का काम 4000 करोड़ की लागत से हुआ है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में ज्यादा समय तो लगा है लेकिन इससे लाखों की संख्या में यात्री भी लाभान्वित होंगे।

12 महत्वपूर्ण, 26 बड़े और 311 छोटे पुलों का निर्माण किया गया है। परियोजना के पूरे होने से 32 रेलवे स्टेशनों को सीधा लाभ होने वाला है। इस परियोजना का काम पूरा हो चुका है और अब ट्रेनों को भी रफ्तार मिलेगी। मैं आपको बता दे की तीसरी लाइन के संचालन से बीना जंक्शन की महत्व भी बढ़ गई है और इससे रेल यात्रियों को भी काफी फायदा होगा।

बीना स्टेशन मध्य भारत का मुख्य रेलवे स्टेशन है। यहां से कई रूटों के लिए ट्रेन चलती है ऐसे में यहां तीसरी लाइन बनने से रेल यात्रियों के साथ-साथ अन्य रूट के यात्रियों को भी काफी ज्यादा फायदा हुआ है।

इस परियोजना के पूरा होने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी इसके साथ ही साथ इस रूट पर कई नई ट्रेनों की सौगात भी मिल सकती है। यह स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन है ऐसे में यहां तीसरी लाइन का होना बेहद फायदेमंद साबित होगा।

Related Articles

Back to top button