Madhya Pradesh news: मप्र के इन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर आज से 30 मई तक लगी रोक, आदेश जारी

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश की सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आज से राज्य में जनगणना का काम शुरू हो चुका है जो की 30 मई तक चलेगा ऐसे में राज्य के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। तत्काल प्रभाव से छुट्टी रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया है। केवल इमरजेंसी के लिए ही आपको छुट्टी मिल सकती है ऐसे किसी अन्य काम के लिए छुट्टी नहीं दी जाएगी।
इन कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द? (Madhya Pradesh news)
मध्य प्रदेश के जो सरकारी कर्मचारी जनगणना के कार्यों में लगे हैं उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई है। 1मई 2026 यानी कि आज से मकान सूचीकरण और उनके गिनती का काम होगा जो की 30मई तक चलेगा। राजधानी भोपाल के 6000 से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों को इस काम में लगाया गया है और जो कर्मचारी इस काम में लगे हैं उनकी छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है।
सभी प्रकार के अवकाश पर रोक
मकान सूचीकरण और गणना के काम में लगे कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी हालांकि अगर अति आवश्यक कोई कार्य आ जाता है तो कर्मचारी को इमरजेंसी में छुट्टी दी जाएगी। अगर मेडिकल इमरजेंसी है तो कार्यालय प्रमुख से छुट्टी के लिए अनुमति लेना होगा। सभी कर्मचारियों के लिए लेटर जारी कर दिया गया है कि वह अपना कार्य पूरे दायित्व के साथ करें और इसके लिए तत्काल प्रभाव से आदेश भी लागू कर दिया गया है।
प्रशासन के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि आदेश का पालन कड़ाई के साथ करना होगा। दिए गए समय में आपको जनगणना का काम पूरा करना होगा और कार्य पूरे तरह से व्यवस्थित तरीके से करना होगा। इस कार्य में अधिकारियों और कर्मचारीयों दोनों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। अगर कोई कर्मचारी काम में कोताही ही करता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

























