IAS Transfer List: मप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 8 IAS अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग, देखें लिस्ट

IAS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के आठ अधिकारियों को आदिवासी और चुनौती पूर्ण ग्रामीण जिलों में सहायक जिला अधिकारी के रूप में ट्रांसफर किया गया है।
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने कहा कि यह निर्णय प्रशासनिक दृष्टि से नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और लोक सेवा की भावना की दृष्टि से ही बेहद ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि अगर चुनौती पूर्ण क्षेत्र से वह अपने करियर की शुरुआत करेंगे तो उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
ऐसा होने से वह काफी जिम्मेदार बनेगें। वह अपनी जिम्मेदारी समझेंगे और जनता से जुड़ेंगे इसलिए आठ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।बालाघाट, मंडला, डिण्डौरी, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, अनूपपुर और श्योपुर जैसे आदिवासी जिले प्रशासन के लिए कठिन परीक्षा स्थल हैं। तो आईए जानते हैं कि इन अधिकारियों का हुआ है तबादला…
इन अधिकारियों का हुआ है तबादला
आयुषी बंसल (झाबुआ)
आशी शर्मा (धार)
माधव अग्रवाल (बड़वानी)
सोम्या मिश्रा (सिंगरौली)
श्लोक वैकर (कटनी)
शिल्पा चौहान (खंडवा), खोत पुष्पराज नानासाहेब (बैतूल)
शैलेंद्र चौधरी (मंडला)



















































