दिल्ली-मुंबई का सफर होगा आसान, मप्र में 972 करोड़ की लागत से बनेगा नया स्टेट हाईवे, जाने डीटेल्स

MP Road News: मध्य प्रदेश में लगातार नई सड़कों का निर्माण हो रहा है। कई जिलों में एक्सप्रेस वे हाईवे और स्टेट हाईवे का निर्माण किया जा रहा है ताकि सफर के दौरान लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो। गुरुवार के दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिवनी मालवा में एक कार्यक्रम के दौरान 972 करोड रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले 72 किलोमीटर नर्मदा पुरम टिमरनी स्टेट हाईवे 72 के उन्नयन और पुनर्निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की पूरी होने के बाद क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सिवनी मालवा की इंदौर उज्जैन जैसे शहरों से कनेक्टिविटी हो जाएगी इसके साथ ही इसके बनने के बाद व्यापार पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे ।
मध्य प्रदेश को मिला बड़ा सौगात
आपको बता दे कि कार्यक्रम में सिवनी मालवा क्षेत्र को लगभग 1000 करोड रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इस दौरान 104 करोड़ 30 लख रुपए की लागत से 96 कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी कार्यों के पूरे होने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी के आवाली घाट में सिंचाई परियोजना विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से 40 गांव के 10000 से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा। मध्य प्रदेश में सड़कों का जल भी बिछाया जाएगा। इस 72 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे का निर्माण होने से दिल्ली मुंबई से भी मध्य प्रदेश की कई शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

























