बढ़ती जा रही है लाशो की संख्या! 9 लोगो का शव मिला,मां के सीने से लिपटा मिला 4 साल के बच्चे का शव

Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अभी तक नौ लोगों की लाश से मिल चुकी है और 12 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है साथ ही कई लोग लापता भी हैं।
क्रूज हादसे के बाद जांच में सामने आया है कि 29 लोगों ने टिकट लिया था जबकि 40 लोग टोटल क्रूज में सवार थे। 12 से लेकर 15 लोगों ने तो टिकट ही नहीं लिया था। नौ लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है वही लापता लोगों की खोज की जा रही है।
घटनास्थल पर जबलपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीआरएफ तथा अन्य बचाव दल मौजूद हैं। गुरुवार को शाम 5:45 पर बरगी डैम के बैंक वाटर में संचालित क्रूज डूब गया। तेज आंधी तूफान के बाद यह हादसा हुआ। कई लोग तो तैरते हुए या जैसे तैसे अपनी जान बचा लिए और उसमें से चार बच्चे अभी भी लापता है चालक दल के कई लोग भी लापता हैं।
मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का किया ऐलान
मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा क्रूज हादसे के बाद सहायता राशि का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से घटनास्थल पर जाने के लिए कहा है इसके साथ ही साथ चार लाख रुपये क्या सहायता राशि देने का ऐलान किया है। सामने जानकारी के अनुसार पर्यटकों को लाइफ जैकेट नहीं दिया गया था। केवल चालक दल के पास ही लाइफ जैकेट था।
घटना की होगी जांच
जबलपुर कलेक्टर ने कहा है कि इस घटना की जांच कराई जाएगी हालांकि फिलहाल आंधी तूफान से घटना हुई है ऐसा ही लग रहा है। इस घटना में कई परिवार उजड़ गए हैं वहीं कई लोग शादी में आए थे और घूमने के लिए क्रूज पर गए थे। इस घटना के बाद उनके घर में मातम छा गया है।
क्रूज हादसे में मां के सीने से चिपका 4 वर्षीय बच्चे का शव मिला है जिसे देखकर मंत्री सहित सभी लोगों के आंखों में आंसू आ गए। माँ ने मरते दम तक बच्चे का साथ नहीं छोड़ा है।
























