बड़ी खबर: मप्र के रतलाम सहित इन 4 जिलों में छुट्टी घोषित, 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

MP School Holidays News : मध्य प्रदेश में दिन पर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। रात ही नहीं बल्कि दिन के समय में भी लू चल रहा है। राज्य के ज्यादातर जिलों का पर 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। हवाओं में गर्माहट देखने को मिल रही है बढ़ती गर्मी के वजह से राज्य के चार जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
मौसम विभाग की अलर्ट को देखते हुए राज्य के शिक्षा विभाग भी स्कूली बच्चों के सुरक्षा के लिए सक्रिय है। शिक्षा विभाग के द्वारा सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि आउटडोर असेंबली को सीमित किया जाए या इसे छायादार स्थान पर कराया जाए। खुले में क्लास नहीं लगाया जाए क्योंकि इससे बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है।
शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों में वॉटर बिल सिस्टम भी लागू कर दिया गया है इसके साथ ही स्टूडेंट्स को ठंडा पानी देने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग में निर्देश दिया है कि सभी स्कूल हर क्लास के बाद बच्चों को पानी पीने के लिए कहें।
इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
मध्य प्रदेश के जबलपुर दमोह रतलाम में नर्सिंग के पांचवी तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे वहीं पन्ना में छठी से आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे क्योंकि यह नर्सरी के स्कूल में पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई थी।
भयंकर गर्मी को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में छोटी कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के द्वारा राज्य के अन्य जिलों में भी स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने की तैयारी की जा रही है। गर्मी के कारण बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बच्चों की तबीयत भी बिगड़ने लगी है जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने का फैसला लिया गया है।


















































