मप्र में आसमान से बरस रही आग, रतलाम सहित 10 जिलों में वार्म नाईट का Alert, चलेगी लू

Madhya Pradesh ka Mausam: मध्य प्रदेश में दिन पर दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। आसमान से मानो आग बरस रही हो और तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। कई जिलों में तो 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। राज्य में भयंकर गर्मी के वजह से लोगों ने घर से बाहर निकलना कम कर दिया है।
भोपाल में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं रात का तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ के अभी 28 डिग्री सेल्सियस हो गया है। गर्मी के वजह से लोग दिन ही नहीं बल्कि रात में भी परेशान हो रहे हैं।
आज भी हीट वेव का अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान को के अनुसार आज बृहस्पतिवार को भी राज्य के तापमान में काफी उछाल देखने को मिलेगा और गर्मी लोगों को परेशान करेगी। राज्य के कई जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को धूप में बाहर जाने से मना किया है।
इन जिलों में सबसे ज्यादा तापमान
राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। नर्मदा पुरम में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है वही सीधी में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है, नौगांव में 42 डिग्री सेल्सियस, रायसेन में 42 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 43 डिग्री सेल्सियस,भोपाल में 40 डिग्री सेल्सियस,जबलपुर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है। इन सभी जिलों में वर्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है।
अभी बारिश के नहीं है आसार
मध्य प्रदेश में अभी बारिश के कोई भी उम्मीद नहीं है। मौसम वैज्ञानिक कौन है स्पष्ट शब्दों में कहा है कि फिलहाल तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।


















































