MP School Holidays News: मप्र में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर नया आदेश जारी, शिक्षकों को भी मिली राहत

MP School Holidays News: मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है और सबसे ज्यादा तापमान छतरपुर जिले का दर्ज किया गया है। छतरपुर जिले के कलेक्टर के द्वारा बच्चों के सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।
छतरपुर जिले के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद
छतरपुर जिले के सभी स्कूलों को 30 अप्रैल 2026 के लिए बंद कर दिया गया है। यह आदेश सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई और सहित सभी अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि शिक्षकों का विद्यालय में उपस्थित रहना जरूरी है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
राज्य के अधिकतर जिलों में सुबह 8:00 से ही गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है जिसे देखते हुए अब कलेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है। पहले से आठवीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।
सागर जिले में भी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है वहीं ग्वालियर में भी गर्मी के वजह से 30 अप्रैल तक स्कूल बंद किए गए हैं इसके साथ ही साथ रतलाम में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। शिवपुरी में भी गर्मी के वजह से आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।


























