Chambal River Bridge: डेढ़ साल तक बंद रहेगा मप्र का ये पुल, 40 करोड़ की लागत से इसे 4-लेन में किया जाएगा तब्दील

Chambal River Bridge : मध्य प्रदेश के चंबल नदी पर 40 करोड़ की लागत से फोरलेन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। पुरानी ब्रिज को तोड़कर फिर से नए ब्रिज का निर्माण होगा ऐसे में यह पल डेढ़ साल तक बंद रहेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद इस पुल से वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा इससे सबसे ज्यादा असर इंदौर से लेकर रतलाम नीमच मंदसौर जाने वाले लोगों को होगा।
निर्माण कार्य शुरू होने के बाद डेढ़ साल के लिए यह पल बंद हो जाएगा इसके बाद इस रूट से जो गाड़ियां सफर करती है उसे 5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर नेशनल हाईवे इंदौर अहमदाबाद के मालिक का उपयोग करना होगा।
इसके लिए डायवर्सन का प्लान तैयार कर लिया गया है। नेशनल हाईवे के ब्रिज से होकर पानखेड़ी और लेबड़ तक जाना होगा। डायवर्जेंट प्लान की अनुमति के लिए जिला प्रशासन को लेटर लिखा गया है और जैसे ही जिला प्रशासन की मंजूरी मिलती है इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
40 करोड रुपए होंगे खर्च
चंबल नदी पर अभी सिंगल पट्टी का एक ब्रिज है जिसका चौड़ाई 20 फिट है। नया ब्रिज फोरलेन होगा जिसकी चौड़ाई 24 मीटर होगी। दोनों और 12-12 मीटर की सड़क बनाई जाएगी और इसका निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा होगा। इस प्रोजेक्ट पर 40 करोड रुपए खर्च होंगे। सिंहस्थ 2028 के पहले से तैयार कर लिया जाएगा।
यहां का पुल जरज्जर अवस्था में है ऐसे में नया पुल बन जाने से सफर काफी आसान हो जाएगा। अभी नदी पूरी तरह से सूखी हुई है ऐसे में निर्माण कार्य अच्छे से होगा लेकिन बरसात के समय चुनौतियां बढ़ सकती हैं। बरसात के समय स्कूल के निर्माण कार्य में समस्या आ सकती है।

























