MP Rain Alert: मप्र में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य के कई जिलों में आंधी तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को दमोह के कई जिलों में भारी बारिश और ब्रजपात देखने को मिला।
दिन भर तपती गर्मी के बाद लोगों को बारिश होने से राहत मिली। हालांकि अभी भी राज्यों के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। बारिश होने के मौसम में ठंडक आई है लेकिन कई जगह पर बारिश परेशान कर रही है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
रतलाम, नीमच इंदौर भोपाल शिवपुरी नर्मदा पुरम सागर ग्वालियर सहित कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया है। पिछले कई दिनों से इन जिलों में तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया है हालांकि अब बारिश होने से राहत मिलेगी।
ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी
मध्य प्रदेश के रतलाम नीमच सहित कई जिलों में आज ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। आज ब्रजपत का भी अलर्ट जा रही है ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को बारिश के समय घर से बाहर नहीं निकालने के लिए कहा है।


















































