1000 करोड़ से बदलेगी मप्र की तस्वीर, रतलाम समेत 29 जिलों में बनेगी नई सड़क

MP Road news : मध्य प्रदेश में अब सिर्फ शहर में ही सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत नहीं किया जा रहा है बल्कि गांव में भी सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया जा रहा है। गांव कस्बे और मजरे में भी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है ताकि सफर करने में लोगों को परेशानी ना हो। राज्य के 29 जिलों में जल्द ही सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
सुगम संपर्कता परियोजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के 29 जिलों में 1771 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए एक खास निर्देश भी जारी किया गया है। इस मेगा प्रोजेक्ट के अंतर्गत 1000 करोड रुपए की लागत से 1771 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
आपको बता दे कि यह सभी सड़क मध्य प्रदेश के मजरे टोलें और संपादनीय स्कूलों को मुख्य धारा से जोड़ेंगे। इससे गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और गांव में भी सड़क की कनेक्टिविटी अच्छी होगी। मुख्यमंत्री के द्वारा इसकी मंजूरी दे दी गई है।
सबसे बड़ी बात है कि अब गांव में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से सड़क का निर्माण किया जाएगा। Geo-inventory के अंतर्गत सड़कों की मैपिंग होगी और ध्यान दिया जाएगा कि एक ही स्थान पर दो दो सड़कों का निर्माण ना हो। सड़कों का निर्माण विशेष टेक्नोलॉजी से होगा ताकि लंबे समय तक सड़क मजबूत रहे। मुख्यमंत्री के द्वारा जल्द से जल्द कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया है।



















































