रतलाम में गुरुवार सुबह से रिमझिम और तेज बारिश का दौर चलता रहा। दोपहर करीब 12 बजे के बाद बारिश थम गई और कुछ देर के लिए धूप भी निकली। वहीं, मुंबई रेल मंडल के भिलाड और बोरीवली सेक्शन में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। इसका असर वेस्टर्न रेलवे के रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा है। कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, कुछ का मार्ग बदला गया है और कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।
जिले में पिछले 24 घंटे में 30.63 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश पिपलौदा और जावरा क्षेत्र में हुई। 1 जून से अब तक जिले में कुल 267.63 मिमी बारिश हो चुकी है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5.91 इंच कम है। पिछले वर्ष 23 जुलाई तक 417.13 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। बुधवार रात से मौसम बदला हुआ है। गुरुवार सुबह भी रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश से किसानों ने राहत महसूस की है।
जिले में कहां कितनी बारिश
पिछले 24 घंटे में आलोट में 14 मिमी, जावरा में 78 मिमी, ताल में 40 मिमी, पिपलौदा में 72 मिमी, बाजना, रतलाम सिटी और रावटी में 5-5 मिमी तथा सैलाना में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई।
ये ट्रेनें रद्द
- 23 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली ये ट्रेनें निरस्त की गई हैं।
- ट्रेन संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस
इन ट्रेनों का मार्ग बदला
22 जुलाई 2026 को तिरुवनंतपुरम से चली ट्रेन संख्या 22633 तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब दौंड-जलगांव-पालधी-उधना-सूरत मार्ग से चलेगी।
23 जुलाई 2026 को खडकी से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 09323 खडकी-इंदौर स्पेशल अब लोनावला-करजत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी-जलगांव-पालधी-सूरत मार्ग से चलेगी।
ये ट्रेनें देरी से चल रही हैं
- मुंबई मंडल के भिलाड-बोरीवली सेक्शन में जलभराव के कारण कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है। इससे रतलाम मंडल से गुजरने वाली ये ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।
- 12980 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – 2 घंटे 47 मिनट
- 22902 उदयपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – 3 घंटे 4 मिनट
- 04727 हिसार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – 3 घंटे
- 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – 2 घंटे 20 मिनट
- 04711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – 2 घंटे
- 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – 1 घंटा 15 मिनट
- 09112 गांधीनगर कैपिटल-वडोदरा/बांद्रा टर्मिनस स्पेशल – 3 घंटे
रेल अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ट्रेन परिचालन जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


















































