मध्यप्रदेश

CM ने एमपी को दी 19,810 करोड़ की सौगात, राज्य में सुधरेगी सड़क व्यवस्था, महिलाओं को भी मिला तोहफा

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने मध्य प्रदेश को 19810 करोड़ की सौगात दिए। इस राशि से नई सड़क का निर्माण होगा इसके साथ ही साथ पुरानी सड़कों का मरम्मत किया जाएगा और सिंचाई परियोजना,खेती और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश के आठ जगहों पर वन स्टॉप सेंटर खोला जाएगा। राज्य में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा और साथ ही साथ राज्य के लोगों के लिए और भी कई मूलभूत व्यवस्थाएं की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में सबसे ज्यादा राशि (10,801 करोड़) लोक निर्माण विभाग के कामों के लिए दी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं के लिए 3553 करोड रुपए, submission on agriculture mechanisation के लिए 2250 करोड रुपए, राज्य में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 1674 करोड रुपए,गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अस्पतालों व प्रभावितों के लिए 1,005 करोड़ रुपए की योजनाओं को मंजूरी दी है।

राज्य में बेटी और महिलाओं को एक ही छत के नीचे न्याय और मदद मिलेंगी


मैहर, मऊगंज, पांढुर्ना, धार में मनावर और पीथमपुर, इंदौर में लसूड़िया और सांवेर एवं झाबुआ पेटलावद में सखी केंद्र खोला जाएगा जहां राज्य की बेटी और महिलाओं को घरेलू हिंसा के मामलों में सहायता दी जाएगी। यहां पर एक ही छत के नीचे महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन और गैर आपातकालीन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के इस प्रयास से राज्य में महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार में कमी आएगी और साथ ही घरेलू हिंसा भी रुकेगी।

Related Articles

Back to top button