नीमच

नीमच में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक:चालक की मौके पर ही मौत, काम पर जा रहा था, डूंगलावदा के पास हुआ हादसा

नीमच शहर के कैंट थाना क्षेत्र में नीमच-कनावटी मार्ग पर डूंगलावदा के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सीधे ट्रक में जा घुसी, जिससे बाइक चलाने वाले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। खबर मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव को तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्वालटोली क्षेत्र के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन और परिचित।

अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन और परिचित।

कैंट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्वालटोली (नीमच) निवासी कृष्ण ग्वाला (30) के तौर पर हुई है। उसके पिता का नाम बंसीलाल ग्वाला है। कृष्ण गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने काम पर जा रहा था, तभी डूंगलावदा के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने हादसे में शामिल वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button