मंदसौरमौसम अपडेट

मंदसौर में मौसम बदला, सुबह से तेज बारिश शुरू:20 सितंबर तक बादल-बारिश के आसार; 21 से मौसम साफ होने की संभावना

मंदसौर जिले में तीन दिन बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को उमस, तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। शुक्रवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। पिछले 72 घंटे में जिले में सिर्फ 0.04 इंच बारिश दर्ज हुई थी। शुक्रवार की बारिश से किसानों और आम लोगों को गर्मी से राहत मिली।

पिछले साल से 4.49 इंच कम बारिश

इस मानसून सीजन में जिले में अब तक औसतन 28.64 इंच बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 4.49 इंच कम है। पिछले साल 18 सितंबर तक जिले में औसतन 33.13 इंच बारिश हुई थी।

सीजन में अब तक सबसे ज्यादा बारिश मल्हारगढ़ में 860 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसके बाद सुवासरा में 822 मिलीमीटर, नाहरगढ़ में 797.8 मिलीमीटर, गरोठ में 795.4 मिलीमीटर और मंदसौर में 677 मिलीमीटर बारिश हुई है। भानपुरा में 756.6 मिलीमीटर, शामगढ़ में 672.2 मिलीमीटर और कयामपुर में 619.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

20 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना

भारत मौसम विभाग के मंदसौर केंद्र के अनुसार जिले में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 20 सितंबर तक मानसूनी गतिविधियों के चलते बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद बारिश की गतिविधि कमजोर होने और तापमान बढ़ने का अनुमान है।

19 सितंबर, शनिवार: बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22.7 और अधिकतम 28.2 डिग्री के आसपास रह सकता है।

20 सितंबर, रविवार: बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 30.3 डिग्री तक पहुंच सकता है।

21 सितंबर, सोमवार: आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 32.8 डिग्री के आसपास रह सकता है।

22 सितंबर, मंगलवार: आंशिक बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। अधिकतम तापमान करीब 33.5 डिग्री तक पहुंच सकता है।

23 सितंबर, बुधवार: आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24.1 और अधिकतम 33.4 डिग्री के आसपास रह सकता है।

गांधीसागर का जलस्तर पिछले साल से 8.08 फीट कम

शुक्रवार को गांधीसागर बांध का जलस्तर 1301.74 फीट दर्ज किया गया। पिछले साल इसी तारीख को बांध का जलस्तर 1309.82 फीट था। इस तरह इस साल इसी अवधि में गांधीसागर का जलस्तर पिछले साल के मुकाबले करीब 8.08 फीट कम है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button