रतलाम

Ratlam News: रतलाम जिले में 84 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ, 2.57 करोड़ की दी छूट

Ratlam News: रतलाम जिले में बिजली कंपनी की समाधान योजना में 84 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी का लाभ मिला। इससे उपभोक्ताओं को 2.57 करोड़ रुपए की रियायत मिली है। बिजली कंपनी की इस पहल से पूरे जिले में बिजली उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी की रौनक लौट आई है।

कंपनी ने तीन महीने से ज्यादा बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना लागू की है। योजना में पुराने बकाया बिलों के एकमुश्त भुगतान पर सरचार्ज राशि में 70 से 90 प्रतिशत तक छूट दी गई। वहीं किश्तों में भुगतान का विकल्प चुनने वाले उपभोक्ताओं को पहली किश्त जमा कराने पर 50 से 60 प्रतिशत तक की राहत मिली। 15 मई तक जिले के 84,300 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभउठाया और उन्हें योजना में छूट मिली है।

रतलाम कंपनी क्षेत्र में चौथे नंबर पर रहा, इंदौर को ज्यादा फायदा

कंपनी क्षेत्र में 15 जिले आते है। रतलाम के उपभोक्ता योजना का लाभ उठाने में चौथे नंबर पर रहे हैं। इंदौर के 1.01 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिला, जिन्हें करीब साढ़े छह करोड़ रुपए की राहत दी गई। इसके बाद खरगोन जिले में 98 हजार 200 और उज्जैन जिले में 97 हजार 800 उपभोक्ता लाभान्वित हुए। रतलाम चौथे स्थान पर रहा। कंपनी के अन्य जिलों में भी 27 हजार से 75 हजार तक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिला। प्रदेशभर में योजना के आखिरी दिन तक तक 9 लाख 62 हजार उपभोक्ताओं ने सरचार्ज माफी का लाभ लिया। इन उपभोक्ताओं को करीब 42.20 करोड़ रुपए की छूट दी गई, जबकि बिजली कंपनी को 322.50 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button