अप्रैल से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, रतलाम,नीमच सहित कई जिलों के लोगों का लिस्ट से हटेगा नाम

Big update about ration scheme: अप्रैल के महीने से कई लोगों का राशन कार्ड योजना की लिस्ट से नाम हटने वाला है। सरकार के द्वारा लंबे समय से ही केवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है लेकिन अभी तक कई लोगों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है जिसके बाद सरकार ने फैसला किया है कि ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले लोगों का नाम राशन कार्ड योजना लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
राशन कार्ड योजना से हटेगा नाम (Big update about ration scheme)
जिन लोगों ने अभी तक ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनका नाम राशन कार्ड योजना की लिस्ट से हटा दिया जाएगा। केंद्र सरकार के द्वारा कई बार डेडलाइन बढ़ाया जाने के बाद भी अभी तक कई लोगों ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है जिसके बाद सरकार ने फैसला किया है कि इन लोगों का नाम राशन कार्ड योजना की लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
नहीं मिलेगा राशन योजना का लाभ
जिन लोगों ने अभी तक की केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें राशन योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकार के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि ई केवाईसी नहीं करने वाले लोगों का नाम जल्द से जल्द राशन कार्ड योजना से हटाया जाए।
सरकार के द्वारा राशन योजना में पारदर्शिता लाने के लिए ही इस नए नियम को बनाया गया है। लंबे समय से राशन योजना में भ्रष्टाचार की खबरें सामने आ रही थी जिसके बाद सरकार ने इस योजना में पारदर्शिता लाने के लिए ई केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी कर दी।


















































