मध्यप्रदेश

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बच्चे समेत 3 की मौत:2 बच्चों समेत 4 गंभीर घायल; टक्कर के बाद सड़क पर उछलकर गिरे बाइक सवार

अनूपपुर में मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा खोडरी गांव के जर्राटोला पंचायत स्थित आरोग्यधाम मंदिर के पास हुआ।

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की भी मौत हो गई।

सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की भी मौत हो गई।

एक बाइक पर 5, दूसरी पर 2 लोग सवार थे

बताया जा रहा है कि छतई गांव निवासी कुमान सिंह अपनी पत्नी ज्योति अगरिया (30) और तीन बच्चों के साथ पिपरटोला से अपने गांव छतई जा रहे थे। इनमें एक बच्चा उनके रिश्तेदार का भी था।

वहीं, दूसरी बाइक पर निमहा गांव के रहने वाले दो सगे भाई हंसराज सिंह गोंड़ और रामसिंह गोंड़ (पिता जयपाल) सवार थे। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक की रफ्तार तेज थी।

आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घायल बोलने की स्थिति में नहीं

एसपी अंकित सोनी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में छतई निवासी कुमान सिंह, निमहा निवासी रामसिंह गोंड़ और एक मासूम बच्चा शामिल है।

वहीं, घायलों में कुमान सिंह की पत्नी ज्योति अगरिया (30), निमहा निवासी हंसराज सिंह गोंड़ (पिता जयपाल) और दो बच्चे शामिल हैं। सभी का इलाज कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

इनमें एक बच्चे को छोड़कर बाकी तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर कर दिया गया। घायल फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button