घर में शादी है तो न हो परेशान, वैवाहिक कार्यक्रम के लिए मिलेगा 2 सिलेंडर, बस करना होगा ये काम

LPG cylinder new rule: शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में लोगों को गैस सिलेंडर को लेकर काफी परेशानी में सामना करना पड़ रहा है। अगर आपके घर भी शादी है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर नया नियम लागू किया गया है जिसके अंतर्गत आपको आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाएगा।
अब गैस सिलेंडर कंपनी के द्वारा शादी विवाह के दौरान दो कमर्शियल सिलेंडर का व्यवस्था किया जाएगा इसके लिए आपको सबसे पहले कंपनी में जाकर शादी का कार्ड दिखाना होगा। शादी का कार्ड दिखाने के बाद कंपनी के द्वारा आपके लिए दो गैस सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी।
कंपनी के द्वारा दो सिलेंडर पर रिफिलिंग चार्ज के अलावा अमानत राशि भी जमा कराई जाएगी। शादी सीजन की शुरुआत हो गई है ऐसे में गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ रही है। हालांकि अब गैस सिलेंडर की कमी होने से परेशानी नहीं बढ़ेगी क्योंकि अब गैस एजेंसी के द्वारा खुद सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी।
गैस सिलेंडर लेने से पहले आपको गैस सिलेंडर कंपनियों को शादी का कार्ड दिखाना होगा इसके साथ ही साथ दो सिलेंडर के लिए अमानत के तौर पर 4,400 रुपए जमा राशि और रिफिलिंग शुल्क 3,700 रूपए जमा करने होंगे। इसके बाद संबंधित उपभोक्ता को दो व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
वैवाहिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद आपको गैस सिलेंडर कंपनी में जाकर वापस करना होगा। अगर आपके घर में भी विवाह का कार्यक्रम है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप जाकर सिलेंडर कंपनियों से दो सिलेंडर आसानी से ले सकते हैं।

























