इंदौर-मुंबई हाईवे पर आयशर-कंटेनर भिड़े, 1KM तक जाम:भेरूघाट में हटाने गई क्रेन भी पलटी; बस-कारें घंटों से फंसीं, यात्री और राहगीर परेशान

इंदौर-मुंबई नेशनल हाईवे पर भेरू घाट के पास गुरुवार रात 8 बजे से जाम लगा है। आयशर और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। भारी भरकम कंटेनर सड़क पर पलट गया। कंटेनर को हटाने पहुंची क्रेन भी पलट गई। दो क्रेन नाकाम रहीं, अब इंदौर से तीसरी बड़ी क्रेन बुलाई गई है।
हाईवे पूरी तरह नहीं खुल पाया है। एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी है। सिर्फ एक लेन से आवागमन हो रहा है। दो अन्य हैवी ट्रक खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। बस यात्री भी जाम में फंसे हुए हैं।
देखिए 3 तस्वीरें…

ट्रैफिक जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

वाहनों के फंस जाने से ड्राइवर और बस यात्रियों को परेशानी हो रही।

धार जिले के धामनोद में वाहनों की लगी कतारें।
दो ट्रक भी खराब, सुबह से हटाने की कोशिश
हाईवे पर कंटेनर के अलावा दो अन्य हैवी ट्रक भी खराब हो गए हैं। इन्हें हटाने के लिए सुबह से मैकेनिक और क्रेन की मदद ली जा रही है, लेकिन भारी वजन के कारण इन्हें खींचने में परेशानी आ रही है।
फिलहाल एक ही लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी है और चालकों को जाम से निकलने में एक से दो घंटे लग रहे हैं।

जाम को क्लीयर करने के लिए वाहनों को हटाया जा रहा।
बस यात्रियों को भी परेशानी
जाम के कारण बसें प्रभावित हुई हैं। बसें जाम वाले हिस्से तक नहीं पहुंच पा रही थीं। ऐसे में बसों का इंतजार कर रहे यात्री सड़क पर करीब दो घंटे तक खड़े रहे। वहीं, कई यात्रियों को जाम से निकलने में भी करीब दो घंटे लग गए।


















