MP First 10 Lane Mega Highway: मप्र में कचरे से बनेगा का 10-लेन हाईवे, इन जिलों को होगा विशेष फायदा

MP First 10 Lane Mega Highway: मध्य प्रदेश अपने शानदार रोडवेज व्यवस्था के लिए पूरे देश में चर्च में बना रहता है। अभी कुछ समय पहले ही मध्य प्रदेश में लाल रंग की सड़क बनाई गई थी। एक बार फिर से मध्य प्रदेश में शानदार तरीके से सड़क का निर्माण होने वाला है। इसके पहले भारत के किसी भी शहर में ऐसी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।
मध्य प्रदेश में होगा 10 लेन हाईवे का निर्माण
मध्य प्रदेश में पहली बार 10 लेन हाईवे का निर्माण होने वाला है जो पूरी तरह से कचरा डंपिंग यार्ड आदमपुर खंती के कचरे से बनाया जाएगा। इसका निर्माण भोपाल के अयोध्या बायपास के इलाके में होने वाला है जो की 16 किलोमीटर लंबा होगा और इसका निर्माण कचरे से किया जाएगा।
भोपाल शहर का कचरा का पहाड़ जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि यहां के कचरे से 10 लेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा। यह हाईवे पूरी तरह से कचरा से बनाया जाएगा। आदमपुर डंपिंग यार्ड में कचरा ठोस माध्यम में बदल चुका है जिसके माध्यम से सड़क का निर्माण किया जाएगा। कचरे का उपयोग सड़क बनाने में किया जाएगा तो इससे कचरे की समस्या खत्म होगी और सड़क भी बन जाएगा।
आपको बता दे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा इस हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इस हाईवे का निर्माण होने से भोपाल के साथ-साथ रायसेन और सागर जिले को भी फायदा होगा। कचरे के पहाड़ से छुटकारा मिलने के साथ-साथ लोगों को अब सफर करने में भी आसानी होगी। 10 लाइन हाईवे का निर्माण होने से सफर तो आसान हो ही जाएगा इसके साथ ही साथ लोगों को बदबू और गंदगी से भी छुटकारा मिलेगी।


























