मध्यप्रदेश

MP News: MP में तहसीलों का बदलेगा नक्शा, नए सिरे से तय होंगी सीमाएं, प्रक्रिया शुरू

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के कई तहसीलों की सीमाएं फिर से निर्धारित की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई और सबसे पहले भोपाल में तहसीलों की सीमा निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। भोपाल में अभी 8 तहसीलों में आठ नजूल क्षेत्र हैं और इन्हीं क्षेत्रों को ही तहसील का दर्जा देते हुए आम जनता की सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए नए सिरे से उनकी सीमाएं तय होगी।

इसके लिए जनता से सुझाव भी मांगा गया है। 2 महीने के भीतर जनता को अपना सुझाव देना है। 15 जून 2026 तक आपको पुनर्गठन आयोग के पोर्टल पर जाकर अपना सुझाव भेज सकते हैं।

तहसीलों का क्यों हो रहा है पुनर्गठन

मोहन सरकार का कहना है की तहसीलों की पुनर्गठन होने से राजस्व,नामांतरण,आय जाति प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी मामलों सहित अन्य प्रशासनिक सेवाएं लोगों को बेहद आसानी से मिलेगी। तहसीलों का पुनर्गठन होने से लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना होगा और अपने ही तहसील में कई तरह के सुविधा मिल जाएंगे।

भोपाल के कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र है जहां निवासियों को तहसील कार्यालय जाने के लिए 50 से 60 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। भोपाल की हुजूर जैसी तहसील काफी बड़ी है जिसका प्रबंध किया जाएगा और इसको काट कर छोटी-छोटी इकाई स्थापित की जाएगी। 10 -15 किलोमीटर के अंतराल में जनता के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएगी। भोपाल के बाद अन्य तहसीलों के गठन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button