मध्यप्रदेश

MP Board result out: जारी हुआ एमपी बोर्ड का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट कर सकते हैं रिजल्ट चेक

MP Board result out : मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। छात्रों का इंतजार अंत तक खत्म हो चुका है और एमपी बोर्ड के द्वारा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। बता दे की रिजल्ट जारी होने से पहले ही एमपी बोर्ड का साइट स्लो चल रहा है हालांकि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है।

12वीं के साइंस कॉमर्स और आर्ट का रिजल्ट जारी हो चुका है छात्र ऑफिशल वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।

शिक्षा अधिकारियों का कहना है की साइट थोड़ा स्लो होने के बाद एक बार फिर से ठीक हो जाएगा ऐसे में आपको रिजल्ट चेक करने की जल्दी बाजी नहीं करनी चाहिए। हर साल के मुकाबले इस साल का रिजल्ट बेहद ही अच्छा आया है। एमपी बोर्ड के छात्रों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है

इस साल दसवीं में लगभग 9 लाख और 12वीं में 7 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। दसवीं की परीक्षा 11 फरवरी से 6 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक चली थी।

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर चेक कर सकते है। इसके अलावा छात्र मैसेज के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button