MP Board 12th Class Result: फुटपाथ पर बैग बेचने वाले का बेटा बना एमपी बोर्ड टॉपर, रिजल्ट देख भावूक हुए पिता

MP Board 12th Class Result: एमपी बोर्ड के द्वारा आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। एमपी बोर्ड परीक्षा में कई ऐसे बच्चे टॉपर बने हैं जो बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं लेकिन अपने मेहनत के बदौलत एक नया इतिहास रच दिए हैं। 12वीं के परीक्षा में मध्य प्रदेश के ओम चौकसे ने अपनी जगह बनाई है जो की बेहद गरीब परिवार से आते हैं। ओम ने राइटटाउन क्षेत्र में स्थित पंडित लज्जाशंकर झा स्कूल से पढ़ाई की।
फुटपाथ पर बैग बेचते हैं ओम के पिता
ओम के पिता फुटपाथ पर बैग बेचते हैं और ओम भी अपने पिता का हाथ बटाते हैं। विज्ञान संकाय में ओम ने पूरे प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। ओम को टोटल 482 अंक मिले हैं।
ओम के पिता नरेश फुटपाथ पर बैग बेचते हैं और इससे जो कमाई होती है उसे अपना परिवार का भरण पोषण करते हैं। ओम की माँ एक हाउसवाइफ है। ओम अक्सर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फुटपाथ पर अपने पिता के साथ बैग बेचते थे लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी पढ़ाई में कोई कमी नहीं की।
बेटे पर था पिता को भरोसा
ओम के पिता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि मैं जानता था मेरा बेटा मेरा नाम रोशन करेगा। ओम के पिता ने कहा कि मेरे बेटे ने मेरे संघर्ष को सफल बना दिया। ओम ने बताया कि वह रट्टा मारने से ज्यादा रिवीजन पर ध्यान देते थे। उन्होंने कहा कि मैं हर सब्जेक्ट की गहराई से पढ़ाई की है कभी भी मैंने रट्टा नहीं मारा है।
डॉक्टर बनना चाहते हैं ओम
ओम ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहते हैं और समाज की सेवा करना चाहते हैं। दसवीं की परीक्षा देने के बाद से ही ओं नीत की परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। ओम की सफलता उन सभी छात्रों के लिए एक उम्मीद है जो गरीबी में रहकर अपने सपनों को साकार करने के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं।



















































