मध्यप्रदेश

ट्रेनों की बढ़ जाएगी रफ्तार, मप्र में यहां बनेगा नया रेल बाईपास ट्रैक, इन शहरों को मिलेगा फायदा

MP New Railway Bypass: एमपी के इंदौर में नया बाईपास ट्रैक बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस ट्रैक को बनाने का मुख्य मकसद है कि जो ट्रेने इंदौर में बिना रुके जाना चाहती है वह इस ट्रैक की मदद से आसानी से जा पाएगी। बता दे कि इस ट्रैक के लिए लोकेशन सर्वे का काम किया जा रहा है। तय किया जा रहा है कि किन लोकेशन से होकर यह ट्रैक गुजरेगा।

ट्रैक के बनने से सबसे ज्यादा मालगाड़ी को होगा फायदा

इस ट्रैक के बनने से सबसे ज्यादा फायदा मालगाड़ी को होने वाला है। मालगाड़ी को इंदौर स्टेशन पर बिना रुके ही आगे बढ़ने की अनुमति दे दी जाएगी। इससे अन्य ट्रेनों को भी आसानी से सिग्नल मिल जाएगा। और स्टेशन पर किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी

इंदौर में रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार

बता दे की इंदौर में रेलवे नेटवर्क का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। फिलहाल इंदौर-दाहोद, इंदौर-बुधनी, इंदौर-मनमाड़ और खंडवा जैसे महत्वपूर्ण ट्रैक प्रोजेक्ट पर काम जारी है। इंदौर दाहोद लाइन पूरी होने के बाद पोर्ट से सीधा कनेक्शन मिल जाएगा और मालगाड़ियों को काफी फायदा होगा।

रेलवे की विशेषज्ञों ने पहले ही चेतावनी दिया था कि भविष्य में इंदौर के मौजूदा ट्रैक पर्याप्त नहीं रहेंगे। भविष्य को देखते हुए अभी ही तैयारी शुरू कर दी गई है। इंदौर में नया रेलवे लाइन बचने के बाद और विभिन्न प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार काफी बढ़ जाएगी।


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button