तपती गर्मी के बीच राहत भरी खबर, मप्र के इन जिलों में दो दिनों तक होगी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Madhya Pradesh ka mausam: मध्य प्रदेश में मौसम का अजीबोगरीब मिजाज देखने को मिल रहा है। राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है वहीं कई जिलों में गर्मी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। एक तरफ भोपाल इंदौर ग्वालियर जैसे शहरों में भयंकर गर्मी पड़ रही है वहीं रीवा, रतलाम सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है।
मौसम का लगातार बदल रहा है मिजाज
मध्य प्रदेश के बीच से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वही 19 जिलों में भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
खजुराहो का तापमान सबसे ज्यादा
सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो का दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस है वही भोपाल इंदौर जबलपुर जैसे शहर विभिन्न कर गर्मी के चपेट में है। कुछ इलाकों में बारिश भी हो रही है जिससे तापमान में गिरावट हुई है।
राज्य के प्रमुख जिलों का तापमान
सीधी में पारा 44.6 डिग्री और श्योपुर में 44 डिग्री रहा। इसी तरह, रायसेन में 43.8 डिग्री, उमरिया में 43.5 डिग्री, खंडवा में 43.4 डिग्री, मुरैना में 43.3 डिग्री, मंडला में 43.2 डिग्री और रतलाम तथा दमोह में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, कटनी, उमरिया, मंडला, शहडोल, डिंडौरी और अनुपपुर में आज बारिश का अलर्ट किया गया है।

















































