कारोबार

Post Office या FD? कहां पैसा लगाना है सबसे ज्यादा सेफ, जानें कहां मिलेगा सबसे रिटर्न

Post Office vs Bank FD : ज्यादातर लोग अपनी गाढ़ी कमाई सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। लोग चाहते हैं कि वह अपना मेहनत से कमाया हुआ पैसा ऐसे जगह पर लगाई जहां उन्हें अच्छा रिटर्न मिले और पैसा रोकने का डर भी नहीं रहे।

पैसा निवेश करने के लिए सुरक्षा के लिए हाथ से पोस्ट ऑफिस और बैंक दोनों ही काफी सुरक्षित माने जाते हैं क्योंकि यहां सरकार खुद गारंटी देता है। हालांकि अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है की पोस्ट ऑफिस और बैंक FD में सबसे ज्यादा सुरक्षित निवेश कहां होता है और सबसे अच्छा रिटर्न कहां मिलता है। तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस में निवेश करना काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि यहां पैसों के निवेश की जिम्मेदारी खुद सरकार लेती है। अगर आप पोस्ट ऑफिस में पैसे जमा करते हैं तो आपको मूलधन और ब्याज दोनों मिलेगा इसके साथ ही यहां पैसा लगाना 100% रिस्क फ्री माना जाता है। चुकी पोस्ट ऑफिस सरकार का ही एक हिस्सा है इसलिए इसका दिवालिया होने का कोई भी।

पोस्ट ऑफिस में आप ₹100000 जमा कर रहे हैं या एक करोड रुपए यहां सरकार गारंटी लेती है कि आपका पूरा पैसा आपको वापस मिले। आप अगर 5 लाख से अधिक पैसा कहीं लगाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस में लगा सकते हैं।

BANK FD

बैंक में भी पैसा निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि बैंक भी सरकारी होता है। लेकिन बैंक में ₹500000 तक ही सुरक्षित माना जाता है क्योंकि अगर कभी बैंक डूब जाता है तो आपको केवल ₹500000 ही सरकारी नियमों के अनुसार मिलेंगे।

अगर आपको ₹500000 से अधिक कहीं निवेश करना है तो आपको पोस्ट ऑफिस में निवेश करें। अगर बैंक में निवेश करना है तो अलग-अलग बैंक में पांच-पांच लाख रुपये बांटकर निवेश करें। क्योंकि बैंक डूबने पर केवल ₹500000 मिल पाते हैं लेकिन अगर आपको ₹500000 से अधिक एक मुफ्त निवेश करना है तो आप पोस्ट ऑफिस में निवेश कर सकते हैं क्योंकि पोस्ट ऑफिस में पैसा डूबता नहीं है यहां सरकार की गारंटी होती है।

Related Articles

Back to top button