Bank overdraft service: आपके खाते में है जीरो रूपये फिर भी अकाउंट से निकाल सकते हैं ₹10000, जानिए कैसे

Bank overdraft service: बैंक अकाउंट में जीरो बैलेंस होगा तो भी आप ₹10000 निकाल सकते हैं। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। हालांकि इसका लाभ केवल प्रधानमंत्री जन धन योजना वाले अकाउंट में मिलता है। PMJDY वाले अकाउंट में इसकी सुविधा मिलती है।
जनधन खातों में न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता नहीं होती है। सबसे बड़ी बात है कि इसमें ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है। अगर आपके अकाउंट में जीरो बैलेंस है तो भी आप ₹10000 आसानी से निकाल सकते हैं।
कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ? (Bank overdraft service)
जन धन योजना के अंतर्गत खोले गए सभी बैंक अकाउंट बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट होते है। ओवरड्राफ्ट की सुविधा लेने के लिए आपको बैंक जाकर अप्लाई करना होगा और ज्यादातर बैंक इसके लिए आवेदन मंजूर कर देते हैं। हालांकि आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए।
क्या होता है ओवरड्राफ्ट की सुविधा?
ओवरड्राफ्ट की सुविधा में अगर आपके बैंक अकाउंट में पैसा नहीं है तो भी ₹10000 आसानी से निकाल सकते हैं। इसे तुरंत मिलने वाला एक छोटा लोन समझा जाता है हालांकि इसके लिए आपको ब्याज भी देना होगा।
इमरजेंसी में तुरंत पैसों के लिए लोग ओवरड्राफ्ट का इस्तेमाल करते हैं हालांकि बार-बार ऐसा करने से आपका अकाउंट नेगेटिव हो सकता है। इसके साथ ही साथ समय पर भुगतान न करने से आपका क्रेडिट स्कोर पर भी नकारात्मक असर होगा और साथ ही अलग-अलग बैंकों का ओवरड्राफ्ट नियम भी अलग-अलग होता है। ऐसे में आपको ओवरड्राफ्ट के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए।



















































